मुजफ्फरपुर : निजी स्कूलों शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टीइटी अनिवार्य

मुजफ्फरपुर । अब सभी निजी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टीइटी अनिवार्य होगा। सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी नियमों में बदलाव की तैयार की है।इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया गया र्है। राज्य में नई शिक्षा नीति 2020 लागू करने की कवायद तेज हो गई है।

इसका असर सरकारी के साथ ही निजी स्कूलों पर भी पड़ेगा। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद राज्य के निजी स्कूलों में पढ़ाना अब आसान नहीं होगा, क्योंकि राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है।अब निजी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्ष यानी टीइटी अनिवार्य कर दिया है।अब टीइटी के अंकों के साथ अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की भी व्यवस्था लागू होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था से ही निजी स्कूल शिक्षकों का चयन कर सकेंगे।केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में यह प्रावधान किया है, जिसे बिहार में भी लागू करने की तैयारी की जा रही है।

शिक्षा विभाग ने नई राष्ट्रीय शिक्ष नीति को लागू करने के लिए निर्देश जारी किया है। इस पर बीइपी ने एक रोडमैप तैयार किया है। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.