मुजफ्फरपुर : स्कूलों में छात्रों को पढ़ाएंगे पुस्तकालयाध्यक्ष

मुजफ्फरपुर। अब पुस्तकालयाध्यक्ष माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर लर्निंग का कोर्स कराएंगे।शिक्ष विभाग के संयुक्त सचिव ने इस संबंध में डीइओ को पत्र भेजा है। कहा है कि स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक का नियोजन होने के बाद संबंधित स्कूल के लिए आदेश स्वत: समाप्त हो जाएगा।

माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में बूट (बिल्ट ऑन ऑपरेट ट्रांसफर) के आधार पर कंप्यूटर लर्निंग की व्यवस्था की गई है।

इसके लिए स्कूलों में कंप्यूटर स्थापित किए गए है। इससे छात्र-छात्राओं की स्किल का विकास होगा।

वहीं भविष्य में छात्र-छात्राओं को इसका फायदा होगा।कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज के साथ ही अन्य बारीकियों के बारे भी जानकारी मिलेगी। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.