मुजफ्फरपुर : स्नातक पार्ट वन की स्थगित परीक्षा होगी नवंबर में

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक पार्ट वन (2019-22) की एक व तीन अक्टूबर की स्थगित परीक्षा नवंबर के दूसरे पखवाड़े में हो सकती है।

ऑनर्स की अंतिम परीक्षा 26 अक्टूबर को होनी है। 27 अक्टूबर से 12 नवंबर तक सब्सिडियरी व जेनरल कोर्स की परीक्षा का शेड्यूल तय कया गया है।

हालांकि, अभी तक दोनों दिन की रद्द परीक्षाओं का शेड्यूल तय नहीं किया गया है। त्योहार और पंचायत चुनाव के कारण परेशानी हो रही है।परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि एक और तीन अक्टूबर को 13 विषयों के प्रश्न पत्र की परीक्षा रद्द की हुई है।

इसी हफ्ते इसके लिए शेड्यूल तय कर दिया जाएगा। स्नातक पार्ट वन की परीक्षा एक साल देर से हो रही है।यह परीक्षा पिछले साल कोरोना के कारण नहीं हो सकी। इसमें करीब 1.30 लाख छात्र है। एक अक्टूबर से परीक्षा होनी थी, लेकिन एडमिट कार्ड तैयार नहीं होने के कारण एक और तीन अक्टूबर की परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

समय की बचत के लिए यह परीक्षा तीन शिफ्ट में ओएमआर शीट पर ली जा रही है। विवि के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के बाद एक सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.