समस्तीपुर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौ’त

समस्तीपुर। जिला मुख्यालय अंतर्गत मोरदीवा पंचायत के वार्ड संख्या 03 में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौ’त हो गई।महिला की पहचान गंगाराम महतो की 56 वर्षीय पत्नी जागो देवी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मंगलवार शाम 5 बजे के करीब महिला घर से बाहर निकल जा रही थी,

इस बीच दरवाजे पर अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौ’त हो गई।घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।वहीं स्थानीय मुखिया रामाधार सिंह ने इसकी सूचना तुरंत मुफस्सिल थाना को दी। बताया जा रहा है कि बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.