मुजफ्फरपुर : लैब टेक्नीशियन की कमी से नहीं हो पा रही बच्चों की कोरोना जांच

मुजफ्फरपुर। लैब टेक्नीशियन की कमी से स्कूली बच्चों की कोरोना जांच नहीं हो पा रही है। जिले के शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ एक स्कूल के बच्चों की कोरोना जांच कराई।

बाकी स्कूलों के बच्चों की जांच नहीं कराई गई। डीएम प्रणव कुमार ने बैठक कर निर्देश दिया था कि हर दिन दो सरकारी स्कूलों में बच्चों का कोरोना जांच करें।

इधर, पीएचसी प्रभारियों का कहना है कि लैब टेक्नीशियन ही नहीं है, तो कैसे जांच होगी। हालांकि, जांच के लिए स्कूल प्रबंधन भी आगे नहीं आ रहे है।कोरोना जांच नहीं होने से बच्चों के भविष्य पर संकट हो सकता है। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका वैज्ञानिकों ने जताई थी।इसके मद्देनजर हर सरकारी व निजी स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों की कोरोना जांच की जानी थी। निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए टीम का गठन किया।लेकिन मिठनपुरा इलाके के सिर्फ एक ही स्कूल के करीब 150 बच्चे की जांच की गई। हालांकि, जांच में एक भी बच्चा पॉजीटिव नहीं पाया गया।इसके बाद विभाग जांच कराना भूल गया और फिर किसी दूसरे विद्यालय में जांच के लिए कैंप भी नहीं लगा। ऐसे में किसी बच्चे में कोरोना पाए जाने पर पता नहीं चल पाएगा। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.