मुजफ्फरपुर : सीबीएसइ की 10 वीं और 12 वीं के टर्म वन एग्जाम का डेट घोषित

मुजफ्फरपुर। सीबीएसइ की 10 वीं और 12 वीं के टर्म वन एग्जाम का डेट घोषित किए जाने के बाद स्कूलों में बच्चों को पूर्वाभ्यास कराने के लिए तैयारी चल रही है।

30 नवंबर से 10 वीं और एक दिसंबर से 12 वीं की परीक्षा होनी है। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे और ओएमआर शीट दिया जाएगा।

कोरोना काल में सीबीएसइ ने 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा का पैटर्न बदल दिया है। बोर्ड की परीक्षा दो टर्म में होनी है। टर्म-वन की परीक्ष ओएमआर शीट पर होगी, जिसके लिए छात्र-छात्राओं को मॉक टेस्ट कराया जाएगा।शहर के तमाम स्कूलों में इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। कुछ स्कूलों ने ओएमआर पर टेस्ट भी लिया है।सीबीएसइ की ओर से बोर्ड टर्म-वन परीक्षा के लिए जारी होने वाले सैंपल पेपर के आधार पर ही बच्चों को परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।डीएवी खबड़ा के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने बताया कि टर्म-वन से पहले पूर्वाभ्यास कराया जाएगा।दूसरी भाषा (सेकेंड्री लैंग्वेज) के प्रोग्राम का इंतजार किया जा रहा है। इसके आधार पर बच्चों को ओएमआर शीट पर टेस्ट लिया जाएगा। कहा कि इस संबंध में बोर्ड से दिशा-निर्देश भी मांगा जाएगा। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.