मुजफ्फरपुर : 24 और 25 अक्टूबर को होगा महिला फुटबॉल टीम का ट्रायल

मुजफ्फरपुर। आगामी 24 और 25 अक्टूबर को महिला फुटबॉल टीम का ट्रायल होगा। इसके लिए बिहार सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के ट्रायल की संघ ने नई तिथि जारी कर दी है।जिला फुटबॉल संघ मुजफ्फरपुर की देखरेख में ढोली केशवपुर के गांधी मैदान में ट्रायल होगा।

भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 24 अक्टूबर की सुबह आठ बजे रिपोर्ट करना है। खिलाड़ियों को एआइएफएफ की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रमाण पत्र लेकर आना है।

इसमें कोविड-19 के दोनों डोज का प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र (नगर निगम या नगर पंचायत), आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज चार फोटो, सभी खिलाड़ियों का जन्म 31 दिसंबर 2002 से पहले का होना चाहिए।बिहार फुटबॉल संघ द्वारा जारी पहचान पत्र लाना है। साथ ही सभी खिलाड़ी अपने-अपने जिला फुटबॉल संघ से एनओसी और पत्र लाना होगा।उक्त जानकारी बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तेयाज हुसैन व अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता ने दी। ट्रायल प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कमेटी बनाई गई है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.