मुजफ्फरपुर : पारू प्रखंड के 34 पंचायत नियोजन इकाइयों की काउंसेलिंग की जांच नहीं हुई पूरी

मुजफ्फरपुर। शिक्षक नियोजन को लेकर पारू प्रखंड की 34 पंचायत नियोजन इकाइयों की काउंसेलिंग की जांच दो माह में भी पूरी नहीं हुई है। 13 अगस्त की हुई काउंसेलिंग में अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी।डीएम ने बीडीओ को जांच का निर्देश दिया था। पहले जांच में बीइओ को लगाया गया था, फिर दो डीपीओ को जिम्मेदारी दी गई।इसके बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं तैयार हो सकी। डीइओ अब्दुस सलाम अंसारी ने बताया कि अभी तक पारू की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद ही विभागीय निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जांच में शुरूआत से ही हो रही हीलाहवाली से बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। विभागीय अधिकारी भी मानते है कि दर्जनभर नियोजन इकाइयों में अनियमितता बरती गई है।जांच का आदेश होते ह बीइओ पारू छुट्टी पर चले गए। महिला बीइओ को प्रभार दिया गया, तो वे भी महिला होने का हवाला देकर कुछ दिन बाद ही प्रभार से मुक्त हो गई।पखवाड़े भर तक जांच प्रभावित रहने के बाद डीएम ने बीडीओ के साथ जांच में सहयोग के लिए डीपीओ एमडीएम व योजना लेखा को कमेटी में रख दिया। करीब पखवाड़े भर से जांच पूरी होने की बात कही जा रही है।

लेकिन, अधिकारियों को रिपोर्ट की जानकारी नहीं है। इस कारण अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। कहना है कि दो माह से असमंजस में है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जाता है कि किस पंचायत की काउंसेलिंग रद्द होगी और कहां की मान्य होगी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.