मुजफ्फरपुर : विवाह भवन से शराब बरामदगी के लिए छापेमारी, फरार मिले वार्ड पार्षद

मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा पुलिस ने विवाह भवन से शराब बरामदगी में वार्ड तीन के पार्षद राकेश कुमार के ठिकाने पर मंगलवार को छापेमारी की।हालांकि, छापेमारी के दौरान वार्ड पार्षद अपने घर, ऑफिस समेत सभी ठिकानों से गायब मिले।

पुलिस ने पारस महल विवाह भवन के केयर टेकर कांटी के मकसूदपुर निवासी मो.मकसूद के घर भी पुलिस ने छापेमारी की। लेकिन, वह भी गायब मिला।

ब्रह्मपुरा थानेदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि वार्ड पार्षद समेत दोनों आरोपित के ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वे फरार मिले है।विवाह भवन के शराब पार्टी में कौन-कौन से लोग शामिल थे, उसका पता लगाने के लिए विवाह भवन के गेट के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर की रात्रि में पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मी चौक स्थित पारस महल विवाह भवन में एक कमरे में शराब पार्टी चल रही है।

पुलिस जब छापेमारी की, तो परिसर में प्रीमियम ब्रांड की शराब की खाली बोतल मिली। थानेदार के बयान पर वार्ड पार्षद व केयर टेकर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.