मुजफ्फरपुर। शहबाजपुर में शराब पीने की सूचना के बाद पुलिस ने देर रात छापेमारी कर 15 को धर दबोचा। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सहबाजपुर मुहल्ले में घेराबंदी कर दी।
इस दौरान एक प्रत्याशी की ओर से दी जा रही शराब पार्टी की जगह पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पार्टी में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे।
पुलिस ने 15 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लोगों ने रोड़ेबाजी कर दी, जिसमें एक होमगार्ड जवान जख्मी हो गया।
मौके से दो धारदार हथियार व शराब की बोतलें बरामद हुई है। एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि जिन दो मुखिया प्रत्याशी के बीच भिड़ंत हुई थी।
उन्हीं में से एक के ठिकाने पर छापेमारी करके 15 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शराब की बोतलें और धारदार हथियार भी जब्त किया गया है। कई बाइक भी जब्त की गई है। सौजन्य : प्रभात खबर