मुजफ्फरपुर। मंगलवार दोपहर को रक्सौल से हावड़ा जाने वाले मिथिला एक्सप्रेस के अचानक प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आने की सूचना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

सैकड़ों यात्री ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर एक पर इंतजार कर रहे थे। सामान के साथ फुट ओवरब्रिज से प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जाने के दौरान कई यात्री चोटिल भी हो गए।
दरअसल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहले से आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस खड़ी थी।
पूछताछ कर्मचारी ने यात्रियों को मिथिला एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आने की संभावना बताई थी।
यह ट्रेन अक्सर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ही आती है। इसलिए यात्री बेफिक्र थे।
ट्रेन के आने का समय होने पर आनउंसमेंट हुआ कि ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आएगी।
प्लेटफॉर्म एक से तीन पर यात्रियों के जाने के दौरान फुट ओवरब्रिज जमा हो गया। सौजन्य : प्रभात खबर