मुजफ्फरपुर : बायोमेट्रिक फेस सिस्टम से बनेगी निगम कर्मियों की हाजिरी

मुजफ्फरपुर। नगर निगम में कर्मियों की बायोमेट्रिक सिस्टम से हाजिरी लगाने की कवायद शुरू हो गई है। अब कर्मियों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन की जगह फेस रिकग्निशन सिस्टम से बनेगी।जेम पोर्टल पर टेंडर निकालने के बाद नगर निगम ने फेस रिकग्निशन सिस्टम के साथ 20 टैब की आपूर्ति करने का ऑर्डर दिया है। इसके लिए बेंगलुरु की एक कंपनी का चयन हुआ है।कंपनी को दस दिनों में टैब की आपूर्ति कर देना है। नगर आयुक्त ने 7.76 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। नगर आयुक्त ने बताया कि फिलहाल 20 जगहों पर बायोमेट्रिक फेस रिकग्निशन सिस्टम को अधिष्ठापित किया जाएगा।बेहतर रिजल्ट रहने पर शहर के सभी 49 वार्डो के अलावा ऑफिस में भी यह सिस्टम लगाया जाएगा। सफाई कर्मियों की नियुक्ति निजी एजेंसी के माध्यम से आउटसोर्सिंग से की जा रही है।प्रथम फेज में करीब 300 कर्मियों की नियुक्ति की गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि फेस रिकग्निशन सिस्टम से हाजिरी बनने की प्रक्रिया शुरू होने से जो कर्मी ड्यूटी से गायब रह कर पूरे महीने का वेतन व मानदेय उठाने की कोशिश करते है, उनकी आसानी से पहचान हो जाएगी।इससे उन पर निगरानी में मदद मिलेगी। वहीं सफाई कार्य भी बेहतर हो सकेगा। बताया जाता है कि नगर निगम में दो हजार कर्मचारी कार्यरत है। इनमें एक हजार से ज्यादा सफाईकर्मी हैं, जो अलग-अलग वार्डो में तैनात है।

कई वार्डो से सफाईकर्मियों के ड्यूटी पर नहीं आने की शिकायत भी निगम तक पहुंचती है। हालांकि, सफाई की व्यवस्था ठीक रखने के लिए पहले से वाहनों में जीपीएस लगा हुआ है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.