
SAMASTIPUR : विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रूपनारायणपुर बेला पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा लगभग 42 लाख की लागत से निर्मित सड़क बेला मिडिल स्कूल से वैधनाथ राय के घर तक का शुभ उद्घाटन स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि रूपनारायणपुर बेला सहित समस्त समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गाथा लिखी जा रही है। मेरे लगातार व अथक प्रयास से तीन अति महत्वपूर्ण बाईपास सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जितवारपुर शिवनंदन चौक से हकीमाबाद, केवस , मोर्दीबा, छतौना होते हुए अंगार घाट तक करीब 25 करोड़ की लागत से बायपास सड़क जिसका कार्य प्रारंभ हो चुका है। बिरौली से पुनास, वाजिदपुर चकनूर होते हुए मगरदही घाट तक करीब 22 करोड़ की लागत से बायपास सड़क जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। ताजपुर सुभाष चौक से नीरपुर,बेला, सिंघिया,पोखरैडा होते हुए दुर्गा स्थान तक करीब 22 करोड़ की लागत से बनने जा रही बायपास सड़क जिसके निर्माण कार्य की सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने को है। उक्त तीनों बाईपास सड़क के कार्य 5 से 6 महीने के अंदर पूर्ण कर लिए जाएंगे।

जिससे सैकड़ों पंचायत के लाखों लोगों को सरल आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एकमात्र लक्ष्य और मैं सदैव प्रयत्नशील हूं। इस अवसर पर वर्तमान पंचायत समिति व पूर्व मुखिया फेकन झा, राकेश ठाकुर ( जिला राजद प्रवक्ता) राकेश कुशवाहा सहित सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे।
