मुजफ्फरपुर। शहर से लेकर देहात तक डायरिया का प्रकोप बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की कमियां उजागर होने लगी है। शहर के सदर अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के सेंट्रल गोदाम में डायरिया से बचाव की आवश्यक दवा खत्म है।

डायरिया या उल्टी दस्त के रोगियों के इलाज के लिए जरूरी डीएनएस स्लाइन, लोराजिपाम कम्पोजीशन वाली इंजेक्शन समेत कई आवश्यक दवा सदर अस्पताल और सेंट्रल गोदाम में नहीं है।

जबकि, सदर अस्पताल में डायरिया के 4 मरीज भर्ती है। अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चिन्मय शर्मा ने सिविल सर्जन से तुरंत दवा व्यवस्था कराने को गुहार लगाई है
हालांकि, डॉ.चिन्मय की तत्परता से एक बच्चे की जान दवा खत्म रहने के बावजूद बच गई। बच्चे की हालात में काफी सुधार है।
इधर, सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधन को लोकल खरीद के जरिए दवा उपलब्ध कराने को कहा है।
इस व्यवस्था के तहत 49 हजार रुपए तक की जरूरी दवा एक बार में खरीदी जा सकेगी। अब 24 घंटे में दवा उपलब्ध करा देने की बात कही गई है। सौजन्य : दैनिक भास्कर

