मुजफ्फरपुर : रसोई में पकेगा पीएनजी से खाना, एलपीजी से 40 फीसदी होगी सस्ती

मुजफ्फरपुर। शहर में रसोई तक पीएनजी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है।इसके लिए शहर के मिठनपुरा, पीएंडटी कॉलोनी, बेला रोड, मस्जिद चौक और इमली चौक आदि क्षेत्रों में पाइप्ड नैचुरल गैस यानी पीएनजी की सप्लाई के लिए घरों में पाइपलाइन बिछाने का काम जारी है।

इन इलाकों में प्रथम चरण में पीएनजी कनेक्शन देना है। अभी प्रयोग होने वाली एलपीजी की तुलना में रसोई तक पाइपलाइन से पहुंचने वाली गैस 40 फीसदी तक सस्ती होगी।

प्रथम चरण में रसोई तक पाइप से गैस आपूर्ति के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन तेजी से तैयारियां कर रही है। वर्ष 2022 की पहली तिमाही में ही गैस पीएनजी सप्लाई शुरू हो जाएगी।

कंपनी के अनुसार मार्च तक लक्ष्य पा लिया जाएगा। फिलहाल कनेक्शन का काम चल रहा है। प्रोजेक्ट अफसर रवि किशन ने कहा कि कनेक्शन आवेदन के अनुसार मिठनपुरा इलाके के घरों रसोई तक पाइप लगाई जा रही है।

जल्द ही शहर के सभी 49 वार्ड में काम शुरू होगा। पहले फेज में 50 हजार घरों में कनेक्शन देना है। अलग-अलग एजेंसियों को काम दिया गया है।

 

250 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में जिले भर में पीएनजी कनेक्शन मिलेगा। कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। संबंधित क्षेत्र के ठेकेदार के पास आधार कार्ड और बिजली बिल की फोटो कॉपी के साथ मोबाइल नंबर देना होगा। फिर रजिस्ट्रेशन के बाद कनेक्शन लगेगा। प्रोजेक्ट 2021 में ही पूरा होना थ। लेकिन, कोरोना के कारण मार्च 2022 तक बढ़ाना पड़ा। सौजन्य : दैनिक भास्कर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.