मुजफ्फरपुर : निगम की खाली जमीन की घेराबंदी कर वाहन शेड का होगा निर्माण

मुजफ्फरपुर। विश्वविद्यालय के नजदीक दामुचक में नगर निगम की खाली जमीन की घेराबंदी कर वाहन शेड का निर्माण होगा।

नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने अमीन संजय कुमार को जमीन की पैमाइश करा अतिक्रमण मुक्त कराते हुए घेराबंदी कराने की जिम्मेदारी राजस्व के प्रधान सहायक को दी है

इसके अलावा कलमबाग चौक पर भी नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर अतिक्रमण किया गया है उसे भी चिन्हित करते हुए कब्जा मुक्त कराने को कहा है।

नगर आयुक्त ने बताया कि निगम के पास शहर के कई हिस्सों में जमीन खाली है, जिसे चिन्हित करते हुए पैमाइश का निर्देश दिया गया है।

निगम के पास बड़ी संख्या में सफाई वाहन और मशीनें है, लेकिन इन्हें सुरक्षित रखने के लिए जगह कम पड़ रही है। ऐसे में विश्वविद्यालय के पास जो जमीन खाली है, उसकी पैमाइश कर चाहरदीवारी के बाद शेड का निर्माण कराया जाएगा।

इसमें निगम की गाड़ियां लगाई जाएगी। नगर आयुक्त ने मिठनपुरा इलाके में भी नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर घर का छज्जा निकाल ढलाई करने वाले व्यक्ति को नोटिस करने का निर्देश दिया है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.