मुजफ्फरपुर। पारू और सरैया में डायरिया के मामले सामने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों से डायरिया के मरीज सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हो रहे है।

एसकेएमसीएच में और केजरीवाल में दस बच्चे भर्ती किए गए है। इसके अलावा दोनों अस्पतालों के ओपीडी में दो दर्जन से अधिक डायरिया पीड़ित बच्चों का इलाज किया गया।
डायरिया के केस में बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की मॉनीटरिंग की जा रही है।
इसके अलावा प्राइवेट नर्सिंग होम में भी डायरिया पीड़ित बच्चे इलाज के लिए आ रहे है।

सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने सभी पीएचसी प्रभारियों को डायरिया के मामले आने पर तुरंत इलाज शुरू करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि दवा उपलब्ध नहीं हो, तो रोगी कल्याण समिति के फंड से दवाओं की खरीदारी करें।
इसके अलावा जलजमाव वाले क्षेत्रों में दवा का छिड़काव करने और प्रभावित क्षेत्रों में हैलोजन टैबलेट बांटने को कहा है।सीएस ने बताया कि सरैया में सभी मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए है। पारू में मेडिकल टीम भेजी गई थी, वहां अभी डायरिया का एक ही मामला पाया गया। सौजन्य:प्रभात खबर