मुजफ्फरपुर : स्कूलों के वित्तीय अभिलेखों की होगी जांच

मुजफ्फरपुर। छह स्कूलों के वित्तीय अभिलेखों की जांच शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय कमेटी तीन दिन में करेगी।

आय-व्यय रजिस्टर के रख-रखाव व गुणवत्ता की जांच के बाद सभी स्कूलों के लिए गाइडलाइन तैयार किया जाएगा।

इसके लिए डीइओ ने डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन के नेतृत्व में कमेटी गठित की है।

कमेटी ने निरीक्षण के लिए छह स्कूलों का चयन किया है। 23 अक्टूबर को राजकीय जिला स्कूल ब्रह्मपुरा व मारवाड़ी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, 25 अक्टूबर को राजकीय उच्च विद्यालय मनियारी कुढ़नी व उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मछहीं सकराऔर 28 अक्टूबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तुर्की कुढ़नी व उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय झिटकी कुढ़नी के अभिलेखों का निरीक्षण किया जाएगा।डीपीओ ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से कहा है कि विद्यालय के निरीक्षण के लिए निर्धारित तिथि पर सभी वित्तीय अभिलेख व कागजात सुव्यवस्थित ढंग से रखेंगे,ताकि गुणवत्ता व रख-रखाव का निरीक्षण किया जा सके।कमेटी में डीइओ कार्यालय के लिपिक रविकांत, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के लेखा पदाधिकारी, विद्या विहार स्कूल के लिपिक प्रमोद कुमार सिंह, बीबी कॉलेजिएट स्कूल के लिपिक शशिभूषण चौधरी व बीआरपी रोहित कुमार को भी शामिल किया गया है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.