मुजफ्फरपुर : कॉलेज में प्रतिनियुक्त शिक्षक मूल विद्यालय में होंगे वापस

मुजफ्फरपुर। टीचर ट्रेनिंग में प्रतिनियुक्त राजकीयकृत प्रारंभिक, उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक अपने मूल विद्यालय में वापस होंगे।

निदेशक प्रशिक्षण एवं शोध डॉ.विनोदानंद झा ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर 23 अक्टूबर तक रिलीव करते हुए रिपोर्ट मांगी है।शिक्षकों को रिलीव करने की तिथि तक का वेतन भुगतान संबंधित संस्थान से ही किया जाएगा। टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में व्याख्याता के पद पर राजकीयकृत विद्यालयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

इस बीच प्रतिनियुक्त शिक्षकों ने व्याख्याता पद पर सेवा समाहित किए जाने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर दी।न्यायालय ने सुनवाई के बाद एक अक्टूबर को याचिका खारिज कर दिया। निदेशक ने कहा कि पंचायत चुनाव के आगामी चरणों में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है,

उन्हें छोड़कर अन्य को उनके पैतृक संवर्ग के पद पर योगदान के लिए रिलीव कर दें। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.