मुजफ्फरपुर। प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और छात्रों और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने नियमित निरीक्षण की योजना तैयार की है,

लेकिन, मुजफ्फरपुर सहित 30 जिलों के डीइओ व डीपीओ ने सितंबर महीने में एक भी प्रारंभिक विद्यालय का निरीक्षण नहीं किया है।

जिले में बीइओ ने चार स्कूलों का निरीक्षण किया है, जबकि बीआरपी व सीआरसीसी ने 108 प्रारंभिक स्कूलों का।

वहीं, 35 जिलों माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण डीइओ व डीपीओ ने नहीं किया है।

परिषद ने संकुल से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों के लिए टारगेट तय कर दिया है।

साथ ही निर्देश है कि निरीक्षण की रिपोर्ट बेस्ट एप पर तत्काल अपलोड किया जाए, सितंबर महीने की रिपोर्ट के साथ परिषद के राज्य परियोजना निदेशक श्रीकांत शास्त्री ने डीइओ को पत्र भेजकर कहा है कि

निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सभी डीपीओ, बीइओ व बीआरपी हर महीने स्कूलों का निरीक्षण करें। सौजन्य : प्रभात खबर