मुजफ्फरपुर। सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। स्थिति यह है कि न तो शौचालय न ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है।

हाल के दिनों में हुई समीक्षा के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने स्कूलों में भौतिक सुविधाओं के अनुपलब्धता को गंभीर बताया है।
उन्होंने सभी बीइओ को स्कूलों में न्यूनतम भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
शिक्षा के अधिकार, 2009 के अंतर्गत प्रत्येक स्कूल के लिए भौतिक सुविधाओं के संबंध में न्यूनतम मापदंड तय किए है।

इसकी सुनिश्चितता आवश्यक रूप से की जानी है। संबंधित शिक्षा के अधिकार कानून के प्रावधानों के तहत स्कूलों में न्यूनतम मापदंड के अंतर्गत
बालक और बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय, पेयजल की सुविधा, क्रीड़ा स्थल, बाधा रहित पहुंच, पुस्तकालय की उपलब्धता और चाहरदीवारी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश है।
लेकिन उत्तर बिहार के आठ जिलों के स्कूलों में उपरोक्त भौतिक सुविधाओं की कमी है। सौजन्य : प्रभात खबर