मुजफ्फरपुर : गुलाबी ठंड का होगा अहसास

मुजफ्फरपुर। पछिया हवा चलने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अगले पांच दिनों दिन व रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

इस कारण अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

तापमान में गिरावट से लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होगा। दिन में मौसम खुशनुमा रह सकता है।

आसमान साफ और मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान में बताया है कि सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 80 प्रतिशत और दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 15-20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.गुलाब सिंह ने बताया कि पांच दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे सुबह व रात में गुलाबी ठंड का अहसास होगा। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.