मुजफ्फरपुर : बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत

मुजफ्फरपुर। लगातार बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं को शुक्रवार को राहत मिली।

सुबह से रात नौ बजे तक फूल लोड बिजली की आपूर्ति होती रही है। लेकिन मौसम में हल्की ठंडक रहने के कारण लोड भी कम रहा।

रात के नौ बजे जिले के चारों ग्रिड से 180 से 190 मेगावाट के बीच लोड था।

जबकि जिले के दोनों ग्रिड व दो सुपर ग्रिड को फूल लोड बिजली आपूर्ति हो रही थी।

जबकि गर्मी के दौरान पिक आवर में जिले में 240 से 250 मेगावाट के बीच खपत रहती है, जो मौसम के थोड़े ठंड होते ही करीब 60 से 70 मेगावाट के बीच घट गया।

लोकल फॉल्ट व ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ने के कारण कुछ इलाकों में आधे से एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.