मुजफ्फरपुर। कस्टम मुजफ्फरपुर प्रमंडल की टीम ने सीतामढ़ी से विदेशी मटर लदा कंटेनर जब्त किया है।

बताया जाता है कि कंटेनर पर 26 लाख का विदेशी मटर लोडेड था। रुन्नीसैदपुर टोल प्लाजा के नजदीक यह कार्रवाई की गई।

कंटेनर के चालक को गिरफ्तार किया गया है। माड़ीपुर स्थित कस्टम कार्यालय में देर शाम तक उससे पूछताछ की गई।

चालक अपना नाम व पहचान गलत बता रहा है। तलाशी लेने पर कंटेनर से 465 बैग कनाडा का मटर निकला। कंटेनर की कीमत 11 लाख व मटर की कीमत 15 लाख रुपए है।
पूछताछ के आधार पर तस्करों की सूची तैयार की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी नेपाल बॉर्डर से तस्करी कर विदेशी मटर की खेप यूपी के मुरादाबाद भेजी जा रही है।
रुन्नीसैदपुर टोल प्लाजा के पास कंटेनर की तलाशी लेने पर 465 बैग विदेशी मटर मिला। तस्कर कनाडा निर्मित मटर को नेपाल बॉर्डर से तस्करी कर इंडो-नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती जिले में स्टॉक करते हैं। सौजन्य : प्रभात खबर

