मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में मरीजों का शुरू हुआ बायोप्सी

मुजफ्फरपुर। कैंसर मरीजों को अब बायोप्सी के बाहर नहीं जाना होगा। सदर अस्पताल में मरीजों की बायोप्सी जांच शुरू कर दी गई है।

अस्पताल में अब हर सप्ताह शुक्रवार को बायोप्सी की जाएगी। इसको लेकर एसकेएमसीएच स्थित होमी भाभा कैंसर इंस्टीट्यूट ने सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम की प्रतिनियुक्ति की है।

नोडल अधिकारी डॉ. रविकांत कुमार ने कहा कि भाभा कैंसर इंस्टीट्यूट के दो डॉक्टर बायोप्सी शुरू करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा से मिले थे।

सिविल सर्जन से ऑपरेशन थिएटर देने की मांग की गई थी। सीएस ने सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को बायोप्सी के लिए ऑपरेशन थिएटर सुरक्षित किया है।

इसके बाद सदर अस्पताल में बायोप्सी शुरू कर दी गई। पहले दिन चार मरीजों का बायोप्सी के लिए सैंपल किया गया है।

डॉ. दिव्या ने कहा कि सदर अस्पताल में कैंसर की ओपीडी सप्ताह दो दिन बुधवार व शुक्रवार को चलाई जा रही है।

इस ओपीडी में जो मरीज आते है। सभी की कैंसर जांच की जा रही है। जिन मरीजों को बायोप्सी की जरूरत है, उनकी सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को बायोप्सी की जा रही है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.