मुजफ्फरपुर : सिकंदर सीढ़ी घाट पर हटेगा अतिक्रमण

मुजफ्फरपुर। सिकंदर सीढ़ी घाट पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। बूढ़ी गंडक नदी सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर अतिक्रमण के कारण नमामि गंगे प्रोजेक्ट का काम रुक गया है।

बार -बार नोटिस देने के बाद भी जिन लोगों ने घाट की जमीन पर कच्चा-पक्का निर्माण कर अतिक्रमण किया है, वे जमीन खाली नहीं कर रहे है।

ऐसे नौ लोगों को नगर निगम ने चिन्हित किया है। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने व्यक्तिगत नोटिस देने के बाद सभी अतिक्रमणकारियों को सार्वजनिक नोटिस जारी किया है।

25 अक्टूबर की शाम तक हर हाल में अतिक्रमण खाली कर देने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर 26 अक्टूबर को मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सभी कच्चा व पक्का निर्माण तोड़ दिया जाएगा।

इसके लिए नगर आयुक्त ने माइकिंग कराने के साथ ही डीएम व एसएसपी को पत्र लिख मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स की मांग की है।

इससे पहले नगर निगम 30 जुलाई व 17 सितंबर को व्यक्तिगत नोटिस सभी अतिक्रमणकारी को जारी कर चुका है।

सीढ़ी घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 2020 में ही प्रधानमंत्री ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नमामि गंगे प्रोजेक्ट से राशि देकर योजना का शिलान्यास किया था। इसमें सीढ़ी घाट के अलावा अखाड़ा घाट, आश्रम घाट व लकड़ीढाई घाट का सौंदर्यीकरण होना है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.