मुजफ्फरपुर : वैक्सीन लेकर 980 लोग गए विदेश

मुजफ्फरपर। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद विदेश जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। पिछले चार माह में जिले से 980 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लेकर विदेश यात्रा की है।

विदेश जाने के नाम पर कोरोना वैक्सीन लेने वालों के आंकड़े के अनुसार सदर अस्पताल के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय में 570 लोगों ने आवेदन कर कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लिए।

जबकि पीएचसी व सीएचसी में 410 लोगों ने आवेदन कर कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लिए।

संक्रमण रोकने के लिए विभिन्न देशों ने कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज लेने वाले को ही वीजा देने का निर्णय लिया है।

इसके बाद से लोग डीआइओ कार्यालय में वैक्सीन लगवाने की अनुमति लेने के लिए पहुंचने लगे।

साहेबगंज, मीनापुर, मोतीपुर, औराई, कटरा समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में युवाओं ने डीआइओ कार्यालय में पासपोर्ट, आधार कार्ड व अन्य आवश्यक कागजात प्रस्तुत कर वैक्सीन ली।

डीआइओ डॉ.एके पांडेय ने सभी लोगों के कागजात चेक करने के बाद उन्हें टीका लगाने की अनुमति दी। जो युवक विदेश जाने के लिए आ रहे हैं, उसमें सबसे अधिक खाड़ी देश में जाने वाले की संख्या अधिक है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.