मुजफ्फरपुर : उसर भूमि को हरा-भरा बनाने में मृदा वैज्ञानिकों की दुनिया भर में मिली सराहना

मुजफ्फरपुर। उसर भूमि को हरा-भरा बनाने का तकनीक बताकर बिहार के मृदा वैज्ञानिकों ने दुनिया भर में सराहना बटोरी है।

अंतरराष्ट्रीय खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ), रोम (इटली) की ओर से 20 से 22 अक्टूबर तक आयोजित विश्व स्तरीय संगोष्ठी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मृदा विज्ञान विभाग की टीम ने वैज्ञानिक शोध पोस्टर प्रस्तुत किया।

उसमें तीसरा पुरस्कार मिला है। टीम ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड में स्थित पांच गांवों की करीब 10 हेक्टेयर उसर भूमि को लगातार तीन वर्षों के प्रयास में उपजाऊ बना दिया।

संगोष्ठी में शोध पोस्टर का विषय-इंटीग्रेटेड यूज ऑफ ऑर्गेनिक एंड इनऑर्गेनिक एमेंडमेंट्स फॉर्म मैनेजमेंट ऑफ कैलकेरियस सोडिक स्वॉयल्स इन इस्टर्न इंडिया था।

मृदा विज्ञान विभाग के डॉ.शिवेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व में डॉ.संजय तिवारी, डॉ.शिवनाथ सुमन, डॉ. शंकर झा, डॉ. शिव शंकर प्रसाद व डॉ. माधव चंद्र की टीम थी।

स्नातकोत्तर कृषि विभाग के अधिष्ठाता डॉ केएम सिंह व मृदा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ माधव चंद्र मन्ना ने खुशी जताते हुए टीम को बधाई दी।

कुलपति डॉ. आरसी श्रीवास्तव का कहना है कि उपलब्धि विश्वविद्यालय के साथ ही बिहार के लिए गौरव की बात है। हमारे कृषि वैज्ञानिक विश्व स्तर पर सम्मानित हो रहे है। उसर भूमि को उर्वरा बनाने के लिए रिसर्च को बढ़ावा देकर किसानों की बेहतरी के लिए काम किया जा सकता है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.