मुजफ्फरपुर : बेसलाइन टेस्ट के लिए होगा 1600 स्कूलों का चयन

मुजफ्फरपुर। स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों के हिंदी व अंग्रेजी की दक्षता जांची जाएगी। इसके लिए 1600 स्कूलों का चयन किया जाएगा।60 फीसदी से कम अंक मिलने पर नौ महीने का विशेष प्रशिक्षण स्कूल के शिक्षक ही देंगे। इस कैंपेन की शुरुआत कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई।साथ ही सभी 16 प्रखंडों से चयनित 64 शिक्षकों का जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम प्रणव कुमार ने नीति आयोग की ओर से मुजफ्फरपुर का चयन आकांक्षी जिला के रूप में होने के बाद शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर करने की अनिवार्यता पर बल दिया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिस स्कूल में शिक्षक-छात्र का अनुपात बेहतर हो और उपस्थिति 70 फीसदी से अधिक हो, उसका चयन किया जाना है।

दक्षता परीक्षा से लेकर विशेष प्रशिक्षण के लिए 16 प्रखंडों से चयनित शिक्षकों ( मास्टर ट्रेनर) को ट्रेनिंग दी गई है। 64 शिक्षक चार दिनों में जिले में कुल 32 सौ शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए कुल 42 दिनों का पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।

बैठक में डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, डीइओ अब्दुस सलाम अंसारी, डीपीओ अमरेंद्र पांडैय समेत सभी प्रखंडों के बीइओ और पिरामल फाउंडेशन की ओर से प्रोग्राम डायरेक्टर पल्लव, प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक और प्रोग्राम लीडर सैय्यद अकरम उपस्थित थे। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.