मुजफ्फरपुर : 27 अक्टूबर और 7 नवंबर को होगा टीकाकरण

मुजफ्फरपुर। सर्वे लिस्ट के आधार पर जिले के 16 प्रखंडों में सौ फीसदी कोरोना टीकाकरण के लिए 27 अक्टूबर और 7 नवंबर को महा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी चल रही है। सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने बताया कि हर पीएचसी प्रभारी को सर्वे लिस्ट उपलब्ध करा दी है।

इसी के आधार पर कैंप लगा टीकाकरण करने का आदेश दिया है। इसके अलावा पांच प्रखंडों में दूसरा डोज भी कम है।

पिछले नौ माह में जो लोग पहला डोज ले चुके है। अब दूसरा डोज लेने के लिए नहीं आ रहे हैं,

उन्हें दूसरा डोज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर जाकर जागरूक कर वैक्सीनेशन करेगी।

स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार पांच प्रखंडों में 6.2 फीसदी से लेकर 7.0 फीसदी तक ही टीकाकरण हुआ है।

पांच प्रखंडों में 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण के बाद आबादी के अनुसार लक्ष्य निर्धारित था। लेकिन, नौ माह बीत जाने के बाद भी यह नहीं हो पा रहा है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.