मुजफ्फरपुर। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण के 100 करोड़ के लक्ष्य को पार करने और मुजफ्फरपुर में टीका वाली नाव की चर्चा की।

इसके बाद अभियान में शामिल लोग अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। पीएम मोदी ने केयर इंडिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत कर कहा कि सबके सहयोग से कोरोना मुक्त मुजफ्फरपुर अभियान को गति मिल रही है।

सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को शत-प्रतिशत टीका देने के लिए अभियान चलाया गया था।

केयर इंडिया के जिला समन्वयक सौरभ तिवारी ने कहा कि कोरोना को भगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ उनकी टीम लगातार सहयोग कर रही है।
टीका वाली नाव की परिकल्पना डीएम प्रणव कुमार ने की थी।

नाव वाली टीम में डॉ. गोपाल कृष्ण, भाष्कर कुमार, मीरा कुमारी, अचला कुमारी, ममता कुमारी, ललिता कुमारी ने सहयोग किया था। सौजन्य : प्रभात खबर

