मुजफ्फरपुर। सेंट्रल सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण डीटीओ कार्यालय में शनिवार को काम बाधित रहा।

सिर्फ टैक्स काउंटर व लर्निंग लाइसेंस इंट्री आदि के काम ही हुआ। विभागीय वेबसाइट की कोई भी रिपोर्ट नहीं खुल रही थी और सर्वर बहुत धीमी गति से चल रहा था।
टैक्स कउंटर पर काफी भीड़ थी, लेकिन सर्वर स्लो होने के कारण धीरे-धीरे काम हुआ।

शाम तक रिपोर्ट तैयार करने में कर्मी व ऑपरेटर लगे रहे, लेकिन काम नहीं हो सका। इस कारण ऑफलाइन रिपोर्ट तैयार की गई,
जिसे सर्वर के चालू होते ही सोमवार को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा।

प्रतिदिन डीटीओ ऑफिस में पूरे काम की रिपोर्ट तैयार कर शाम तक विभाग के वेबसाइट पर अपडेट करनी होती है।

इधर, ऑफिस के बाहर में भी साइबर कैफे में वाहन मालिकों का नये पुराने लाइसेंस के आवेदन, ट्रांसफर संबंधित काम ठप पड़े हुए थे। सर्वर काम नहीं कर रहा था। आवेदन शुरू होता और रास्ते में अटक जाता। सौजन्य : प्रभात खबर