मुजफ्फरपुर : फेल लर्निंग लाइसेंस होगा रिनुअल

मुजफ्फरपुर। जिन वाहन मालिकों ने नये ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फाइनल लाइसेंस का 23 सौ रुपए का चालान कटा लिया है, लेकिन लर्निंग फेल होने के कारण स्लॉट बुक नहीं हो पाया, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

लाइसेंस धारक फेल लर्निंग लाइसेंस का मामूली शुल्क देकर रिनुअल करा सकते है।

 

रिनुअल होने के बाद वह स्लॉट बुक कर ड्राइविंग टेस्ट दे सकते है। लर्निंग लाइसेंस के रिनुअल में लाइसेंस धारक के आवेदन के अनुसार रिनुअल का अलग-अलग शुल्क तय है

जो आवेदन के दौरान कंप्यूटर के स्क्रीन पर दिखता है। कई बार चालक डीटीओ ऑफिस में शिकायत व हंगामा भी कर चुके है।

 

ऐसे में करीब एक हजार से 12 सौ मामले है। सभी इस इंतजार में बैठे थे कि केंद्र सरकार ने जो वैलिडिटी 31 अक्टूबर तक बढ़ाई थी उसे राज्य सरकार ने सिस्टम में अपडेट नहीं किया, ऐसे में उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया।

 

डीटीओ जयप्रकाश नारायण ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस रिनुअल कराकर आगे की कार्रवाई वाहन चालक कर सकते है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.