मुजफ्फरपुर। निगरानी कैंप के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षकों को 24 घंटे के अंदर मूल विद्यालय में योगदान करने के लिए डीइओ अब्दुल सलाम अंसारी ने आदेश दिए है।

कहा है कि फरवरी में फोल्डरों को सूचीबद्ध करने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्रखंडवार शेड्यूल तैयार किया गया था।

सभी प्रखंड से तीन-तीन शिक्षकों को सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।

बीबी कॉलेजिएट में सभी शिक्षकों को एक सप्ताह के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।

कार्य पूरा हो जाने के बाद भी कई शिक्षकों के बीबी कॉलेजिएट में ही प्रतिनियुक्त होने की सूचना मिली है,
जिस पर डीइओ ने मूल विद्यालय में योगदान का आदेश जारी किया है। सौजन्य : प्रभात खबर

