मुजफ्फरपुर। बैंक लूट व डकैती सहित अन्य वारदात को रोकने के लिए गृह विभाग ने निर्देश जारी किया है।

इसके अंतर्गत विभाग की ओर से सूबे के सभी एसपी को निर्देश दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में बैंक लूट, डकैती आदि संपत्ति मूलक कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

लेकिन, इसे रोकने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह एक अत्यधिक चिंता का विषय है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि पूर्व में भी अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे।

लेकिन उसके अनुसार काम नहीं हुआ। इसको लेकर बैंकों अथवा गैर बैकिंग वित्तीय कंपनियों आदि की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सभी एसपी को विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।


साथ ही अपराधियों पर नकेल कसें जिससे वारदात में कमी आए। सौजन्य: प्रभात खबर