मुजफ्फरपुर। इनकम टैक्स पोर्टल का सवा चार महीने से काम नहीं करने के कारण टैक्स प्रोफेशनल परेशान है। स्थिति यह है कि करीब 90 फीसदी कारोबारियों का रिटर्न नहीं भरा जा सका है।

टैक्स प्रोफेशनल के यहां फाइलों का अंबार लगा हुआ है। कई वकील व सीए ने लगातार तीन-चार दिन प्रयास कर व्यवसायियों का रिटर्न भर दिया। लेकिन, वह फाइल नहीं हुआ।

पोर्टल काम नहीं करने के कारण सरकार ने रिटर्न की तिथि कई बार बढ़ाई है। मगर व्यवसायियों के टैक्स में ब्याज से मुक्ति नहीं मिली है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जिन व्यवसायियों का एक लाख या उससे अधिक टैक्स बन रहा है।

उसे प्रति महीने एक फीसदी ब्याज जोड़ा जा रहा है। ऐसा पोर्टल की गड़बड़ी से हो रहा है। रिटर्न फाइल नहीं होने से व्यवसायियों के सीसीए अकाउंट की राशि सीमा बैक नहीं बढ़ा रहे है।

कारोबारियों के लोन के लिए भी उनसे रिटर्न फाइल मांगा जा रहा है। कपड़ा कारोबारी सुशील अग्रवाल ने कहा कि त्योहार के मौसम में वे अपना सीसीए अकाउंट बढ़ाना चाहते थे। बैंक इसके लिए तैयार भी है।

लेकिन, रिटर्न फाइल मांग रहा है। बार टैक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि पोर्टल काम नहीं करने के कारण बहुत परेशानी हो रही है। फाइल का अंबार लगा हुआ है।
ऑडिट वालों का रिटर्न फाइल नहीं हो सका है। कलकुलेशन सीट नहीं निकलने के कारण बैंकों में टैक्स जमा नहीं हो रहा है। कई व्यवसायियों का कलकुलेशन सीट आया भी तो उसमें ब्याज जोड़ दिया गया, जबकि रिटर्न सबमिट करने की तिथि 31 दिसंबर है। सौजन्य : प्रभात खबर