मुजफ्फरपुर। जिले के तीसी और जौ के आंटे की दिल्ली व बेंगलुरु में मांग है। यहीं नहीं मक्के का आंटा भी पसंद किया जा रहा है। सहबाजपुर (कांटी) के किसान कलस्टर बना इन उत्पादों का सप्लाई कर अच्छा मुनाफा कमा रहे है।

युवा किसान बबलू कुमार शाही बताते है कि घर में तैयार किया हुआ तीसी व जौ का आंटा सैंपल के तौर पर बेंगलुरु व दिल्ली के व्यापारी को भेजा।

रिस्पांस बेहतर होने से उत्साह बढ़ा। इसके बाद चार किसान मिल कर तीसी (कूटा) का पैकेट बना सप्लाई करने लगे।

फिलहाल एक क्विंटल तीसी पाउडर हर महीने बेंगलुरु व दिल्ली भेजा जा रहा है। तीसी के चटनी की मांग बड़े होटल में भी है।

तीसी का पाउडर मिट्टी के बर्तन में तैयार होता है। कलस्टर के किसान पंकज, रामनरेश, दीपू और सौरव बताते है कि मिट्टी के बर्तन में तीसी को लकड़ी के चूल्हा पर भूजा जाता है।

इसके बाद ओखली में कूटा जाता है। एक किलो तीसी में अमूमन 700 ग्राम तीसी पाउडर तैयार होता है।
बबलू का कहना है कि कच्चा तीसी 110 रुपए खरीदते है। डस्ट बनाने के प्रोसेस में 30 फीसदी तक जल जाता है। बाजार में एक किलो की कीमत 300 रुपए है। सौजन्य : प्रभात खबर