मुजफ्फरपुर । नगर थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक की रहने वाली एक महिला को दहेज के लिए घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है।
बताया जाता है कि कल्याणी चौक की रहने वाली स्मिता कुमारी को दहेज में 10 लाख रुपए नहीं देने पर घर से प्रताड़ित कर निकालने का मामला आया है।

घटना के बाबत पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दी है। स्मिता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2015 में उसकी शादी अक्षय कुमार के साथ हुई।
विवाह के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
सभी दबाव देने लगे कि मायके से 10 लाख रुपए मांगे। सौजन्य : प्रभात खबर

