मुजफ्फरपुर। मनियारी में वोटरों को लुभाने में शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर बाजिद पंचायत में चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने की कोशिश में शराब तस्कर मो.मेराज को गिरफ्तार कर लिया।
क्यूआरटी की टीम ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। उसके पास से 68 हजार 500 रुपए भी बरामद हुए है।

मेराज पर उत्पाद थाना के अलावे मनियारी थाना के उत्पाद केस में फरार था। उत्पाद विभाग ने हाल ही में उसके घर के पास से 50 कार्टन शराब जब्त की थी।
इसमें वह नामजद है। पुलिस का कहना है कि मो. मेराज वार्ड नंबर 9 में वोटरों को एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का दबाव बना रहा था।

गिरफ्तार कारोबारी का भाई भी चुनाव मैदान में था। बताया गया है कि चैनपुर पोखर के पास वोट डालने जा रहे मतदाताओं को रास्ते में रोक कर उन्हें एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए मेराज प्रेरित कर रहा था।

विरोधी प्रत्याशी ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद क्यूआरटी सक्रिय हो गई।

इंस्पेक्टर मो.सुजाउद्दीन व राकेश कुमार जैसे ही पोखर के पास जवानों के साथ पहुंचे। मेराज टीम को देखकर भागने लगा।लेकिन उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी में पैंट के पॉकेट से 68 हजार 500 रुपए मिले। सौजन्य : प्रभात खबर