मुजफ्फरपुर। शिक्षा विभाग अनावश्यक दबाव बनाने वालों पर सख्ती करने के मूड में है।

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से वेतन भुगतान के लिए दी गई आंदोलन की चेतावनी को लेकर विभाग का कहना है कि

जिला स्तर की गड़बड़ी से भुगतान बाधित नहीं है।
डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन ने कहा कि शिक्षकों के वेतन भुगतान में विलंब के लिए स्थापना कार्यालय जिम्मेदार नहीं है।
जीओबी मद का आवंटन मिलते ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सौजन्य: प्रभात खबर


