मुजफ्फरपुर : शिक्षा विभाग ने दीपावली व छठ महापर्व को देखते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक वेतन भुगतान करने की कवायद शुरू कर दी है।

डीइओ ने सभी बीइओ के साथ ही मध्य, माध्यमिक,उच्च माध्यमिक और परियोजना बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को 26 अक्टूबर तक हर हाल में अनुपस्थिति विवरणी डीपीओ स्थापना कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

सभी डीपीओ को भी उनके संभाग में कार्यरत कर्मियों की अनुपस्थिति देने को कहा है।

ऐसे में शिक्षा विभाग त्योहार को देखते हुए वेतन भुगतान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन मिलने से पर्व में खरीदारी करने में सुविधा होगी।
बताया जा रहा है कि कई बार कोई न कोई कारण होने से शिक्षकों को वेतन भुगतान में विलंब हो जाता है।

विभाग वेतन भुगतान को लेकर गंभीर है। सौजन्य : प्रभात खबर
