हवा में टकराए दो अमेरिकी विमान, 6 नौसैनिक लापता, नौसैनिकों की खोज के लिए जापान ने भी चार विमान और 2 जहाज भेजे

टोक्यो. जापान में गुरुवार को तेल भरने के दौरान हवा में दो अमेरिकी विमान एफ-18 लड़ाकू विमान और सी-130 टैंकर टकरा गए। इसके चलते 6 नौसैनिक लापता हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग के अफसर के मुताबिक- हादसा जापान के तट से करीब 300 किमी दूर हुआ। एक एयरमैन को बचा लिया गया है। हालांकि बाकी नौसैनिकों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
1 नौसैनिकों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके लिए डॉक्टर भी क्रू मेंबर्स की मदद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सी-130 पर 5 और एफ-18 पर दो सर्विसमैन तैनात थे। जापान ने भी मरीन्स को खोजने के लिए 4 एयरक्राफ्ट और तीन जहाज भेजे हैं
2 जापान द्वारा जहाज भेजे जाने का अमेरिका ने शुक्रिया जताया। अमेरिकी नौसेना ने बयान जारी कर कहा- दोनों जहाजों ने इवाकुनी स्थित मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन से उड़ान भरी थी। इस तरह की उड़ानें नियमित ट्रेनिंग का हिस्सा हैं लेकिन गुरुवार को हादसा हो गया। हादसे की जांच जारी है।

3 अमेरिका की तरफ से यह भी कहा गया- जापान में 50 हजार सैनिक हैं और दुर्घटना को सामान्य नहीं कहा जा सकता। नवंबर में ही अमेरिकी नेवी लड़ाकू विमान जापान के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि इसमें दो क्रू मेंबरों को बचा लिया गया था।
4 इससे पहले भी अमेरिका के ओस्प्रे हेलिकॉप्टर में कई गड़बड़ियां सामने आई थीं। हेलिकॉप्टर की कई बार आपातकालीन लैंडिंग कराने के अलावा एक बार क्रैश और चॉपर का हिस्सा टूटकर जापान के स्कूल में गिरा था। इन घटनाओं के चलते अमेरिका और जापान के बीच तनाव हुआ था। जापान के नागरिकों ने अमेरिकी बेस पर प्रदर्शन भी किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.