मुजफ्फरपुर : बैरिया बस स्टैंड बनेगा अंतरराज्यीय टर्मिनल

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर का बैरिया बस स्टैंड अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के रूप में विकसित होगा। यहां यात्रियों को एस्केलेटर और डॉरमेट्री जैसी आरामदेह सुविधाएं मिलेंगी।कंप्यूटराइज्ड टिकट बुकिंग काउंटर, रेस्टोरेंट, गेमिंग जोन सहित बैंक व एटीएम तक की सुविधाएं उपलब्ध होगी। बस चालक के लिए भी अलग से डॉरमेट्री बनेगा।बैरिया बस पड़ाव समिति की डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से डीपीआर बनी है, जिस पर 120 करोड़ रुपए खर्च होंगे।नगर आयुक्त ने अगली बार होने वाली मीटिंग में डीपीआर की मंजूरी प्राप्त कर टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। विशेष बात यह है कि बैरिया बस स्टैंड उत्तर बिहार का सबसे बड़ा टर्मिनल होगा।

यहां बसों के ठहराव के साथ-साथ कार पार्किंग की भी सुविधा होगी। सीएनजी स्टेशन और इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट का भी निर्माण कराया जाएगा। दो बिल्डिंग में से एक चार और एक दो मंजिल की होगी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.