मुजफ्फरपुर। बहुचर्चित नवरूणा मामले में विशेष सीबीआइ कोर्ट में वर्जुअल मोड में सुनवाई हुई। लेकिन सीबीआइ की ओर से कोई नहीं आया।
सीबीआइ की स्टेटस रिपोर्ट को संचिका पर रखने के लिए नवरूणा के पिता की ओर से कोर्ट में आवेदन दिया गया है।
आवेदन पर सुनवाई के लिए अगली तिथि 26 नवंबर को तय की गई है। सुनवाई के दौरान नवरूणा के पिता अतुल्य चक्रवर्ती की ओर से उनके अधिवक्ता शरद सिन्हा उपस्थित हुए।
वहीं सीबीआइ की ओर से कोई भी अधिकारी या स्पेशल पीपी नहीं पहुंचे। अधिवक्ता शरद सिन्हा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मेरे द्वारा पूर्व से दाखिल आवेदन पर आज सीबीआइ को जवाब देना था।
सीबीआइ ने स्टेटस रिपोर्ट से संबंधित तीन सीलबंद लिफाफा सुप्रीम कोई में दाखिल किया था। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने देखकर सीबीआइ को पुन: लौटा दिया है।
स्टेटस रिपोर्ट संचिका पर नहीं है। न्यायहित में लिफाफे का संचिका पर रहना जरूरी है।
न्यायालय ने सूचक की ओर से दाखिल आवेदन को सुनवाई पर रखते हुए 26 नवंबर की अगली तिथि निर्धारित की है। सौजन्य : प्रभात खबर