मुजफ्फरपुर। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद एसकेएमसीएच में बंद ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई। इससे मरीजों की काफी भीड़ लग गई।
ओपीडी में करीब 29 सौ मरीज इलाज कराने पहुंचे। इस दौरान पहले दिखाने के चक्कर में मरीज एक-दूसरे से उलझते रहे।
मेडिसिन विभाग, ऑर्थो, स्त्री और शिशु विभाग में मरीजों की भीड़ अधिक थी। मरीजों की भीड़ को देखते हुए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी सेवा चलती रही।
अधीक्षक डॉ. बीएस झा इस दौरान ओपीडी में निरीक्षण करते हुए देखे गए। अधीक्षक ने कहा कि दो दिनों से मरीज का इलाज बाधित हो रहा था।
इसलिए भीड़ है। इसके लिए ओपीडी में डॉक्टर व नर्स की उपस्थिति बढाई गई है। सभी मरीजों के इलाज के बाद ही ओपीडी सेवा बंद होगी।
गायघाट से इलाज कराने आए कौशल साह ने कहा कि उसे पिछले चार दिनों से बुखार आ रहा था। वह दो दिनों से वापस लौट जा रहे थे।
आज इलाज हो पाया है। बोचहां से आई मालती देवी ने कहा कि उसकी बहू को महिला चिकित्सक से दिखाना था। एसकेएमसीएच आने पर पता चला कि काउंटर पर पर्ची नहीं कटेगी। सौजन्य : प्रभात खबर