मुजफ्फरपुर। जिले में शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण के लिए डीएम प्रणव कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि
इस काम में तेजी लाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों को मोबलाइज्ड किया जा सके।
इसके लिए आइसीडीएस, जीविका, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिले में अभी तक कुल 29,33,886 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 22,42,021 लोगों को प्रथम डोज दिया गया है।
दूसरे डोज में तेजी लाने के मद्देनजर डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को जागरूक करने की दिशा में आवश्यक करवाई विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही है।
इस संबंध में डीएम ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया दूसरे डोज को लेकर विशेष रूप से काम चल रहा है।