मुजफ्फरपुर: धनतेरस व दीपावली पर सुरक्षा को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसके अंतर्गत शहर में 40 प्वाइंट्स पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की तैनाती की गई है।
इसके अलावा बाजार में सादे लिवास में पुलिस टीम की मौजूदगी रहेगी। बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बाइक से पुलिस टीम स्पेशल गश्त करेगी।
साथ ही सरैयागंज टावर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग की जाएगी।
नगर डीएसपी रामनरेश पासवान के नेतृत्व में शहरी थानेदार काजीमोहम्मदपुर, मिठनपुरा, सिकंदरपुर ओपी, ब्रह्मपुरा और सदर थाने की पुलिस गश्त लगाएगी।
वहीं मोतीझील से कल्याणी, सरैयागंज टावर, सरैयागंज से पंकज मार्केट, छाता बाजार चौक, सोनरपट्टी, सुतापट्टी, धर्मशाला चौक, दुर्गा स्थान पुरानी बाजार,
हरिसभा चौक, देवी मंदिर रोड, जुब्बा सहनी पार्क, मिठनपुरा चौक, छोटी कल्याणी, चतुर्भुज स्थान चौक, खादी भंडार चौक, रामबाग चौक, अघोरिया बाजार से छाता चौक

छाता चौक से चक्कर चौक होते हुए बटलर से माड़ीपुर, लक्ष्मी चौक, मेहदी हसन चौक, जूरन छपरा चौक, हसन चक बंगरा, भगवानपुर चौक, गोबरसही चौक, मथुरापुर, पताही, कच्ची-पक्की, मझौलिया, बीबीगंज, जीरोमाइल चौक, धीरनपट्टी, बेला का दुर्गा मंदिर पर सुरक्षा रहेगी। सौजन्य : प्रभात खबर