मुजफ्फरपुर : रोड निर्माण कार्य को देख पूर्व मंत्री ने जताई कड़ी आपत्ति

मुजफ्फरपुर। शहर व इससे सटे इलाकों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यो का पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने निरीक्षण किया।बीबीगंज, ब्रह्मपुरा व भामा साह द्वार भगवानपुर रोड के निर्माण कार्य को देख कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि नाला निर्माण में लेवल का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।इसका नतीजा होगा कि सड़क व नाला बनने के बाद भी आसपास के मोहल्ले में जलजमाव की समस्या बनी रहेगी। उन्होंने मौके पर पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर को बुला कई जगहों पर पैमाइश भी कराया।पूर्व मंत्री ने स्थानीय लोगों से गुणवत्ता पूर्व निर्माण के लिए इस पर कड़ी निगरानी रखने की अपील की।कहा कि सड़क के दोनों ओर नाला का निर्माण होना है। इसके अलावा गैस व पानी का पाइपलाइन बिछाया जाएगा।बीबीगंज में जलजमाव की समस्या से ज्यादा समस्या बारिश के दिनों में रहती है। भगवानपुर भामा साह द्वार का इलाका ऊंचा है।इसलिए जब तक बीबीगंज व भगवानपुर भामा साह द्वार के लेवल को मिलाकर सड़क व नाला का निर्माण नहीं होगा, तब तक पानी की निकासी प्रॉपर ढंग से नहीं हो सकता है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.