मुजफ्फरपुर। क्लीन इंडिया कैंपेन के तहत नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर व एलएस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वॉलंटियर ने एकल उपयोग प्लास्टिक के संग्रह व निष्पादन करने के लिए शनिवार को सफाई अभियान चलाया।
शुभारंभ प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने किया। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. अजय कुमार ने किया।
एनवाइके के वॉलंटियर मृणाल कुमार व राहुल कुमार भी उपस्थित थे। अभियान में युवाओं ने कॉलेज परिसर की सफाई की
और जहां-तहां बिखरे प्लास्टिक के कचरे को चुनकर निष्पादन के लिए नगर निगम को सौंप दिया।
प्राचार्य ने ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी और एनएसएस व एनवाइके वॉलंटियर्स को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर प्रो. आलोक कुमार, एनएसएस वॉलंटियर्स प्रणव प्रत्युष, शिवम कुमार, चंदन कुमार, वर्षा कुमारी, राहुल कुमार मौजूद थे। सौजन्य : प्रभात खबर
