मुजफ्फरपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम सह समिति अध्यक्ष प्रणव कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
इस अवसर पर डीएम ने पिछली बैठक की कार्यवाही अनुपालन नहीं होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि इसका अनुपालन शीघ्र कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराए। सड़क दुर्घटना में मृत्यु व घायलों को मुआवजा भुगतान नियमानुसार शीघ्र करें।
प्रत्येक शनिवार को विशेष अभियान के तहत हेलमेट, सीट बेल्ट, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, पीयूसी, रेडलाइट जंप, ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूलें।
साथ ही शहर में जुगाड़ी गाड़ी को जब्त करें। इसके साथ ही जिन मुख्य एनएच व एसएच पर सड़क जुड़ती है, वहां साइन एज बोर्ड जरूर लगाएं।
उन्होंने कहा कि भगवानपुर, चांदनी चौक आदि जगहों पर एनएच किनारे के सर्विस लेन के अतिक्रमण को खाली कराएं। सौजन्य : प्रभात खबर
